फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 दिन की बंदी के बाद कल से खुलेंगे सराफा बाजार

Tue, 12 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर बंद सराफा दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ चल रही सराफा व्यापारियों की तालाबंदी 42 दिन बाद कल से खत्म होगी। बुधवार से सराफा बाजार गुलजार होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आश्वासन के बाद प्रदेश एसोसिएशन ने हड़ताल वापसी की घोषणा करते हुए बुधवार से दुकानें खोलने का आह्वान किया है। इसकी जानकारी मिलते ही सराफा व्यवसायियों के चेहरे खिल गए।  
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने दो मार्च से हड़ताल कर दी थी। यही नहीं व्यापार मंडल ने भी एक दिन की प्रदेश व्यापी हड़ताल की थी। बहरहाल, रविवार को प्रदेश सराफा कमेटी के  पदाधिकारियों की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से वार्ता होने के बाद सार्थक परिणाम निकले।

जिसके बाद सराफा कमेटी ने हड़ताल वापस लेने का मन बनाया है। जिसके चलते सोमवार को प्रदेश कमेटी ने आह्वान किया है कि हड़ताल मंगलवार को और जारी रखी जाए, उसके बाद बुधवार से पूरे प्रदेश का सराफा बाजार एक साथ खोला जाए। जिन शहरों में बुधवार को बंदी का दिन है, वहां भी बुधवार को सराफा बाजार खोला जाएगा। सराफा व्यापार से जुड़े छोटे-बड़े व्यापारियों ने इस सूचना के बाद काफी राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें