फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महासम्मेलन

Mon, 16 May 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। महात्मा बुद्ध के जन्मोत्सव पर जिले में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध धम्म महासम्मेलन का आयोजन होगा। दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया के जिलाध्यक्ष लाल बिहारी ने बताया कि महासम्मेलन में देश विदेश के प्रसिद्ध भीम मिशनरी और बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। नहर विभाग के डांक बंगले में आयोजित वार्ता में उन्होंने बताया कि महासम्मेलन गांधी भवन के प्रांगण में होगा।
विज्ञापन


दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया व बामसेफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महासम्मेलन 21 मई से शुरू होगा। सोसायटी जिलाध्यक्ष ने बताया कि 21 मई को महाधम्म यात्रा की शुरूआत जीआईसी मैदान से सुबह आठ बजे से होगी। धम्म यात्रा टड़ियावां, गोपामऊ, पिहानी, शाहाबाद, पाली, हरपालपुर, सांडी तिराहा, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां सहित तमाम नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

22 मई को सुबह आठ बजे से बौद्ध भिक्षु बुद्ध वंदना होगी, सुबह 10 बजे से भीम मिशनरी अधिकारी व भिक्षुओं की ओर से धम्म देशना शुरू होगी। इसमें सांसद राज्य सभा रामदास आठवले, सांसद व एससी आयोग अध्यक्ष पीएल पुनिया, पूर्व न्यायाधीश खेमकरन लाल, पूर्व जिला जज अजय पाल सिंह, आदि शामिल होंगे। 23 मई को महा चीवरदान का आयोजन होगा। जिसमें बौद्ध भिक्षु गांधी मैदान से शांति मार्च निकालेंगे। इस मौके पर एमपी आजाद, भंते बोधिपिय तिस्स, हरिनाम रावत, वीरेंद्र कुमार, उदेयंद्र सिंह, रनवीर सिंह व अमित राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें