फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बसपा का कम नहीं हुआ है जनाधार’

Wed, 08 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गेस्ट हाउस में बसपा की विस कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ व इंतजार आब्दी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस बैठक का आयोजन क्षेत्रीय विधायक बृजेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन


सिद्धार्थ ने कहा कि लोस चुनाव में भले ही पार्टी हार हो गई हो, पर प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहे हैं, जिससे प्रतीत होता है कि बसपा का जनाधार कहीं भी कम नहीं हुआ है। कहा कि आने वाले 2017 के विस चुनाव में जीत ने के लिए अभी से पुरजोर कोशिश करनी होगी और संगठन को मजबूत बनाना होगा।

इंतजार आब्दी ने कहा कि बसपा सरकार द्वारा चलाई गई कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सपा ने बंद कर दिया। जिससे गरीब जनता को काफी नुकसान हुआ है और आने वाले समय में जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। कहा कि सपा ने बसपा सरकार की योजनाओं को नाम बदल कर चलाया है।
विज्ञापन


विधायक बृजेश वर्मा ने कहा कि भाजपा ने सरकार के आने से पहले अच्छे दिन आने की बात कहकर ठगा है। गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये भेजने और कालाधन वापस लाने की बात कही, पर अब कन्नी काटनी शुरू कर दी है। कहा कि गंज जलालाबाद गांव में 45 लाख अपनी निधि से देकर दारूकुईयां तक सीसी रोड निर्माण के जिला योजना में प्रस्ताव दिया।

पर अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। बताया कि इन मुद्दों को विस में भी कई बार उठाया गया। इस मौके पर जगदीश वर्मा मंडल कोआर्डिनेटर, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम, गुड्डू दीक्षित, सुधीर कुशवाहा, मिट्ठू लाल व सुदर्शन आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें