फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि, कुछ दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में वायरल वीडियो मामले में बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर बीईओ के रुपये मांगने और कुछ हिस्सा बीएसए को पहुंचाने की बात का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि भरखनी बीईओ शुचि गुप्ता के पास शाहाबाद का भी अतिरिक्त प्रभार है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बीईओ पेंशनर धनराशि की मांग कर रही हैं। धनराशि मांगे जाने में बीएसए को भी रुपये देने का उल्लेख है। बीएसए ने बताया कि इससे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है।
बीईओ को उक्त प्रकरण में पांच दिन पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अब उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देकर प्रतिकूल प्रविष्टि भी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने भी रविवार देर शाम बीएसए हेमंत राव से फोन पर बात कर प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें