फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत, साला बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद-पाली मार्ग पर बाइक सवार साले-जीजा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जीजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। यहां जीजा को मृत घोषित कर दिया गया। साले को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगमपुर निवासी संदीप (20) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था। उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। लगभग एक सप्ताह पहले इसी वजह से वह गांव आया था। शुक्रवार की शाम वह अपने बड़े भाई की ससुराल हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कनफरा गांव गया था।
वहां से बड़े भाई के साले राम खिलावन के साथ बाइक से बाजार करने के लिए पाली जा रहा था। शाहाबाद-पाली मार्ग पर परेली गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को उपचार के लिए सीएचसी सांडी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें