शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार जीजा साली की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ना भरकर लोनी मिल की तरफ जा रहा था। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मंगलीपुर निवासी सरनाम का बेटा ब्रज किशोर (25) बाइक से कस्बा जा रहा था। साथ में साली सूरज (8) पुत्री नरेश निवासी कोदरा थाना टड़ियावां भी थी। पीछे आ रही दूसरी बाइक पर लालू (30) पुत्र रामनरेश और उसकी पत्नी गोल्डी (28) निवासी कोदरा भी आ रहे थे। दिलावरपुर मोहल्ला के सामने लोनी मिल गन्ना लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में ब्रज किशोर, सूरज, लालू और गोल्डी घायल हो गए। बाइक चला रहे ब्रज किशोर और लालू हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण ब्रजकि शोर व सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
जबकि घटना स्थाल से भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। क ोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।