फोटो 25 26 27 28
फोटो
साइड स्टोरी
भाभी, ननद, बेटी व भांजे की एक साथ उठा जनाजा तो नम हो गईं आंखें
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। लखनऊ के रहिमाबाद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में टिंबर कारोबारी की पत्नी, बेटी, बहन और भांजे की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। जब चारों का एक साथ जनाजा उठा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।
कस्बा के हरदोई रोड स्थित फहद के पिता टिंबर के व्यवसायी हैं। 20 दिन पहले उसकी बहन की शादी लखनऊ से हुई थी। गुरुवार को बहन को लेने के लिए कार से गए थे। बहन फातिमा के ससुर ने परिवार सहित घर पर भोजन के लिए फहद से कहा तो उसने अपनी पत्नी शमीना, बेटी आफिया को भी साथ ले गया था। फहद लखनऊ के ठाकुरगंज में आर्किटेक का काम भी करता है।
बहन फातिमा के यहां खाना खाकर निकल ही रहे थे। इसी दौरान खदरा निवासी बहन मुनीरा का भी फोन आ गया कि हमको भी लेकर चलिए, बच्चों की छुट्टी हो गई है। खदरा से बहन व भांजे को लेकर रात 12 बजे वहां से निकते। रहिमाबाद पहुंचते ही गढ़ी जिन्दौर के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे फहद की गाड़ी आगे चल रही ट्रक में घुस गई। मौके पर ही फहद की पत्नी शमीना, पुत्री आफिया व बहन फातिमा व भांजे अब्दुल रहमान की मौके पर ही मौत हो गई। फहद व उसकी बहन मुनीरा गम्भीर रूप से घायल हो गईं।