फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवती का अपहरण कर ले गए जीजा-साले, दुष्कर्म का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पांच लोगों पर चाट खिलाने के बहाने गाड़ी में डालकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि एक कमरे में बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। 11 नवंबर की शाम गांव के पास उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जीजा-साले के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह छह नवंबर को पाली में मेला देखने गई थी। गांव का ही प्रदीप शाहजहांपुर के खपटिनपुर चौकी कुर्रिया निवासी अपने साले अनूप के साथ मेला देखने आया था। आरोप है कि चाट खिलाने के बहाने युवती को सड़क तक ले गए।
विज्ञापन

यहां पहले से खड़ी कार में डालकर एक अंजान जगह पर स्थित एक कमरे में ले गए। कमरे में युवती को बंद कर दिया। आरोप है कि प्रदीप के साथ तीन अन्य युवक भी थे। पांच दिनों तक बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 11 नवंबर की शाम छह बजे युवती को रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास छोड़कर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

सोमवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने प्रदीप और उसके साले अनूप के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि इस प्रकरण में गुमशुदगी की रिपोर्ट छह नवंबर को ही दर्ज हो गई थी। प्रदीप और अनूप पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें