फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहन की विदाई के बाद हादसे में भाई की मौत

Sun, 25 Feb 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। निकाह के बाद बहन की विदाई होने पर घरेलू सामान खरीदने मौसेरे भाई के साथ गए बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
बिराइचमऊ निवासी फैसल (18) की बहन शाहीन का निकाह शनिवार को था। गांव से ही बरात आई थी। विदाई होने के बाद फैसल अपने मौसेरे भाई मटियामऊ निवासी जैद (19) के साथ कुछ सामान खरीदने शनिवार शाम बाइक से मटियामऊ बाजार गया था। वहां माधौगंज मार्ग पर बाइक खड़ी कर दोनों बात करने लगे। इस दौरान कन्नौज की तरफ जा रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में फैसल और जैद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। परिजन गंभीर हालत में दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए। उपचार के दौरान देर रात फैसल की मौत हो गई। मृतक सात भाई-बहनों में चौथे नंबर का था और खेती में परिजनों का सहयोग करता था।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें