फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अफसरों ने थामी झाड़ू

Mon, 01 Jun 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई, सुरक्षा अभियान यात्री उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान लोगाें को जागरूक करने के लिए सोमवार को रेल अफसरों ने भी झाड़ू थामी। अफसरों ने स्टेशन पर प्लेटफार्म और परिसर में झाडू़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही लोगों को भी साफ सफाई के प्रति जागरूक रखने की अपील की।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर शुरू स्वच्छता अभियान के तहत प्लेटफार्म और परिसर में सफाई की जा रही है। 28 मई से नौ जून तक चलने वाले सफाई सुरक्षा अभियान यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा सोमवार को साफ सफाई की गई। अभियान के तहत सहायक मंडल अभियंता प्रथम अमित कुमार।

द्वितीय राजेश कुमार यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एपी त्रिपाठी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य डीके शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत पंकज शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीआरडी राजकुमार शर्मा, मलेरिया स्वास्थ्य निरीक्षक रेलवे सत्येंद्र कुमार, मलेरिया स्वास्थ्य निरीक्षक कालोनी अखिलेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक राम रतन सहित अन्य कर्मचारियों ने प्लेटफार्म पर साफ सफाई की।
विज्ञापन


इसके बाद स्टेशन परिसर में झाडू़ लगाकर साफ सफाई की। साथ ही सफाई और सुरक्षा के प्रति यात्रियों को जागरूक किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान के बावजूद परिसर में खड़े ऑटो रिक्शा अभियान को मुंह चिढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें