फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेधावी दिव्यांग छात्रा को एके चतुर्वेदी स्मृति वजीफा मिलेगा

Mon, 06 Nov 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट के संस्थापक प्रबंध न्यासी स्वर्गीय एके चतुर्वेदी स्मृति छात्रवृत्ति के लिए मेधावी दिव्यांग छात्रा को चुना गया है। यह छात्रवृत्ति छात्रा को एके चतुर्वेदी की जयंती पर 14 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दी जाएगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट की रविवार को हुई बैठक में प्रबंध न्यासी स्वर्गीय एके चतुर्वेदी को जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित समारोह में महायोगी गुरू गोरखनाथ विद्यालय में 11 बजे से कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ ट्रस्टी अरूणेश वाजपेयी ने की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिए गए। सचिव अतुलकांत द्विवेदी ने प्रतिभा चयन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस पर सर्वसम्मति से सभी ने हामी भरी। वरिष्ठ ट्रस्टी ने बताया कि एके चतुर्वेदी की स्मृति में सालाना दस हजार की छात्रवृत्ति के लिए सदरपुर के रामलाल सिंह पब्लिक स्कूल की मेधावी दिव्यांग छात्रा अनामिका राजपूत का अशोक श्रीवास्तव व आलोकिता श्रीवास्तव ने चयन किया है।
बताया कि इसी के साथ शोभना चतुर्वेदी स्मृति सम्मान के लिए समिति के सदस्य अनिल मिश्रा, श्रवण दीक्षित और गिरीश चंद्र मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का चयन किया। इसमें आईएएस परीक्षा पास करने वाली चारू कनौजिया, न्यायिक परीक्षा पास करने वाली प्रतिभा सिंह व खेलकूद क्षेत्र में रूची त्रिवेदी और चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. दीक्षा तिवारी को चयनित किया गया है। अविनाश गुप्ता, करूणा शंकर, अविनाश मिश्रा, सरिता अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव, रूपाली मित्तल व जेपी श्रीवास्तव व प्रेमशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें