फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर नगदी, लैपटॉप चोरी

Sun, 29 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। शहर के सिनेमा रोड बाजार की दो दुकानों पर बने जीनों से चोर शुक्रवार रात सेंध लगाकर 2.10 लाख रुपये, घड़ी, दो लैपटॉप चोरी कर ले गए। चोरों ने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए। सूचना पर सुबह कोतवाल और सीओ ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत शहर के पूर्वी बहरासौदागर मोहल्ला निवासी गोपाल द्विवेदी की मकान के कुछ दूरी पर सिनेमा रोड किनारे कपड़े की दुकान है। दुकान के करीब ही सुनील सूरी का राज मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर के बगल से गली गई है। गली में निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़कर चोर मेडिकल स्टोर की छत पर पहुंच गए। छत पर लगे दरवाजे का रोशनदान तोड़कर चोर दुकान में घुस गए। चोर दुकान से दो लैपटॉप और 60 हजार रुपये चुरा ले गए।

इसके अलावा गोपाल द्विवेदी की दुकान के ऊपर जीने में लगे दरवाजे के ऊपर भी चोरों ने सेंध लगा दी। इस दुकान से चोर डेढ़ लाख रुपये, एक हाथ घड़ी पार कर ले गए। सुबह करीब सात बजे दीवार में सेंधी लगी देख पड़ोसियों ने गोपाल द्विवेदी और सुनील सूरी को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाल सुजीत दुबे व सीओ सिटी राम राज राय मौके पर पहुुंचे और जांच पड़ताल की। सुनील सूरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काटे
दवा व्यापारी सुनील सूरी का मकान भी पूर्वी बहरासौदागर मोहल्ले में है। उनकी दुकान में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दुकान के घटनाक्रम को देखने के लिए उन्होंने घर में भी एक टीवी लगा रखा है। उससे दुकान के कैमरों का कनेक्शन है। सूरी ने बताया कि दुकान में घुसते ही चोरों ने कनेक्शन काटकर सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। सूरी के अनुसार सीसीटीवी की रिकार्डिंग रात ढाई बजे तक बता रही है। कैमरे में मुंह बांधे एक मोटे आदमी की तस्वरी नजर आई है। ये तस्वीर कैमरे के कनेक्शन काटने के पहले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें