हरदोई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन दिया, जिसमें शहर में लगने वाले जाम की समस्या के निदान कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक नीरज जदौन को ज्ञापन सौंपा। बताया कि शहर में जाम के कारण समस्या हो रही है। शहर के अंदर नो इंट्री के समय भी भारी वाहनों का प्रवेश होता है, उस पर रोक लगाई जाए। विद्यालय के समय जाम लग जाने से विद्यार्थियों को देरी होती है। स्कूल खुलने व बंद होने के समय शहर के अंदर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए। इससे बच्चों व अभिभावकों को जाम की समस्या से परेशान न होना पड़े। परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी, जिला महासचिव धर्मेंद्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, जिला प्रवक्ता प्रदीप त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष परशुराम सेना ऋषिकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ सतेंद्र मिश्रा, प्रमोद शुक्ला,उमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।