फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गोपामऊ, सांडी और संडीला के 10 गांव डामर रोड से जुड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से वित्त पोषित रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (आरआईडीएफ) से गोपामऊ, सांडी और संडीला के 10 गांवों को डामर रोड से जोड़ा जाएगा। इस काम पर करीब 15.61 करोड़ की राशि खर्च होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भेजी गई है। इस काम से करीब 20,000 की आबादी को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को भी बेहतर रोड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्देश्य से संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए गांवों को चिह्नित करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव भी लिए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से नाबार्ड से वित्त पोषित योजना से गोपामाऊ, सांडी और संडीला क्षेत्र के 10 गांवों के संपर्क मार्गों को बनवाया जाएगा।
संपर्क मार्गों को बनवाने पर 15,61,80,000 रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर संपर्क मार्गों का सर्वे कराते हुए डीपीआर शासन को भेजी गई है। जल्द ही स्वीकृति की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन



इन गांवों में बनवाई जाएगी डामर रोड
पीडब्लयूडी की ओर से गोपामऊ क्षेत्र के राभा से दमगढ़ा मिसिंग लिंक मार्ग, टेनीपुल से मझिया अमरनाथ संपर्क, हफीजुद्दीनपुर से रामकोट संपर्क मार्ग, सांडी क्षेत्र में चंदहा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण, बरगदिया मार्ग से जमुनिया संपर्क मार्ग का मिसिंग लिंक मार्ग, कोइलाई से आदमपुर मार्ग, सहुंतेरा मढि़या से ओदरा पचलाई संपर्क मार्ग, संडीला में संडीला-बेनीगंज मार्ग से सेमरामऊ संपर्क मार्ग, जखवा-सागरगढ़ी मार्ग से मुरवाखेड़ा संपर्क मार्ग, टिकराकला नहरपुल से सुंडा संपर्क मार्ग को डामरीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें