फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर किशोर की मौत, घटना से परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां में नदी में खड़ी नारी (सब्जी) निकालने के दौरान किशोर डूब गया। लगभग दो घंटे बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुमेरपुर निवासी गोलू (13) पुत्र रतीराम गुरुवार दोपहर गांव के ही दो दोस्तों के साथ गांव के बाहर से निकली कुडिया नदी से नारी (सब्जी) निकालने गया था। तीनों नारी निकाल रहे थे। इस बीच गहरे पानी में जाने पर गोलू डूबने लगा। दोनों किशोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के खेत में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे के बाद नदी से गोलू का शव तलाशा जा सका। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि गोलू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था, उसके तीन बहने भी हैं। कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनको घटना संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें