फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 09 Sep 2018 12:07 AM IST
hardoi
विज्ञापन
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ग्राम मल्हपुर के निकट वाहन ने बालक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग 40 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस ने लोगों को समझाया।

विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मल्हपुर निवासी राकेश दूध डेयरी में काम करता है। उसका पुत्र शिवा (12) शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे हरदोई-लखनऊ मार्ग के दूसरी ओर खेत में धान रोपाई का काम देखने गया था। वहां से वापस घर जाने के लिए सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यूपी 100 के साथ ही परिजनों को भी सूचना दी। यूपी 100 की टीम शिवा को सीएचसी ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें