जेठ माह के आखिरी मंगलवार को पर्व के रूप में लोगों
ने उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। घरों से लेकर मंदिरों तक में हनुमानजी
के ही गुणगान सुनाई दिए। श्रद्धा एवं विश्वास के साथ जगह-जगह शर्बत तथा
पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया। कुल मिलाकर पांचवें और अंतिम मंगलवार के
साथ ही ज्येष्ठ माह का पर्व पूर्ण श्रद्धा के बीच संपन्न हो गया।
जेठ
के आखिरी मंगलवार को खेतुई स्थित बालाजी महाराज में सुबह से लेकर देर रात
तक भक्तों की कतारें लगी रहीं और बाला जी महाराज की एक झलक पाने को भक्त
घंटाें लगे रहे, तो दूसरी ओर रामजानकी मंदिर, सिनेमा चौराहे स्थित हनुमान
मंदिर, मौनी बाबा मंदिर व बड़े चौराहा स्थित सिद्धनाथ मंदिर, नघेटा रोड
स्थित सिद्धबली मंदिर सहित सभी मंदिरों में दिनभर व देर रात तक मारुति नंदन
संकट मोचन के जयघोष सुनाई देते रहे।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक
शुक्ला के विभूति नगर, बिलग्राम चुंगी के आवास पर शरबत वितरण किया गया। इस
मौके पर वीरेंद्र वर्मा, रोमिल चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह, संजय, संदीप
सिंह, लालू गुप्ता, विवेक, विक्की, सुधीर गुप्ता, दीपक पांडे और प्रमीत
सिंह आदि मौजूद थे।
शिवराम मिश्र जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में
शरबत वितरण का आयोजन किया गया। सुनील शास्त्री ने मंत्रोच्चारण करवाया। इस
मौके पर संस्था प्रमुख विवेक मिश्रा, अजय मिश्रा, विजय मिश्रा, अभिषेक
मिश्रा, विनय, सुनील मिश्रा, संजय मिश्रा, कामता प्रसाद, अनुज प्रताप, ममता
देवी, राजन मिश्रा, आकाश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
उधर, जिला अस्पताल के गेट
स्थित मंदिर पर श्रद्धालुओं ने शरबत बांटा। इस मौके पर दीपू तिवारी, पंकज
आदि मौजूद थे। रेलवे स्टेशन पर हनुमान मंदिर के समक्ष श्रद्धालुओं ने बूंदी
वितरण किया। इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता,
शैलेश त्रिपाठी आदि ने राहगीरों को प्रसाद बांटा।
इसी तरह पिहानी चुंगी,
सिनेमा रोड, धर्मशाला रोड आदि स्थानों पर भी भंडारे व शरबत वितरण किया गया।
लखनऊ रोड स्थित महेंद्रा वर्कशाप के बाहर मंगलवार को भंडारे क ा आयोजन
हुआ। इस मौके पर सुमित बंसल, सजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।
उधर, चंदीपुरवा
में शरबत वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें जयकुमार, मनीष सिंह, आयुष प्रताप
सिंह, अनुज बाजपेयी आदि मौजूद थे। नुमाइश चौराहे पर वैष्णो जन कल्याण समिति
द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अजय शर्मा, करन शर्मा आदि मौजूद थे।