फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए बूथ जीतना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। केंद्र में मोदी सरकार की हैट्रिक के लिए सभी बूथों को जीतना होगा। इसके लिए देवतुल्य कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना है।
भाजपा की मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता मुख्य अतिथि व महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में फिर सरकार बने। यह सब तभी संभव होगा जब हम बूथ जीतेंगे।
बताया कि अवध क्षेत्र का अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन लखनऊ में होना है, प्रत्येक बूथ से अनुसूचित जाति मोर्चा के कम से कम पांच-पांच कार्यकर्ता जाएंगे। इसके लिए विधानसभावार जिम्मेदारी तय कर दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देकर प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक काम किया है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि बूथ जीता तो, चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा व पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया संचालन जिला महामंत्री इंजीनियर ओम वर्मा ने किया। सांसद जयप्रकाश रावत, विधायक रामपाल वर्मा, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, अलका अर्कवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा पीके वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें