बारिश में बच्चे को पन्नी ओढ़ाकर ले जाती महिला।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार की उमस के बाद गुरुवार सुबह बारिश हुई। इससे लोगों को तपिश से राहत मिली। सुबह चार बजे हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया।
वहीं दोपहर बाद खिली धूप से उमस हो गई। इसके बाद कुछ देर के लिए बौछार हुई। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश सात मिली मीटर रिकार्ड की गई। उन्होंने कहा कि आर्द्रता बढ़ते ही फिर से बारिश की संभावना है।
कुछ इस तरह गिरा पिछले हफ्ते पारा
दिनांक अधिकतम
19 जून 36 डिग्री
20 जून 37 डिग्री
21 जून 33 डिग्री
22 जून 32 डिग्री
23 जून 31 डिग्री
24 जून 32 डिग्री
25 जून 31 डिग्री