गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुरुवार को पांच
दिवसीय पुस्तक मेला एवं प्रज्ञापुराण कथा का शुभारंभ वैदिक रीति नीति के
अनुसार मंत्रोच्चारण एवं कलश यात्रा निकालने के साथ हुआ।
घंटाघर
हाल में हुए कार्यक्रम में प्रज्ञापुराण कथा के शुभारंभ के पहले पुस्तक
मेला का शुभारंभ एसडीएम डा. अशोक शुक्ला द्वारा किया गया। इस दौरान
उन्होंने पुस्तकों को देखा और कहा कि पुस्तकें जीवन की सबसे अच्छी मित्र
होती है। इस दौरान तमाम लोगों ने पुस्तकों एवं गायत्री परिवार के साहित्य
को देखने के साथ खरीदारी की।
इस मौके पर गायत्री परिवार के राम सेवक
रस्तोगी, राजवीर सिंह, हरिहर वत्स, आरवी शर्मा, एके कश्यप, बल्देव प्रसाद
श्रीवास्तव, कैलाश नाथ मेहरोत्रा, नरेश चंद्र मिश्रा, विमल मिश्रा, अखिलेश
कश्यप, संजय, गोविंद आदि मौजूद थे। उधर शाम को शांतिकुंज से आए राजकुमार
भृगु की टोली द्वारा संगीतमय प्रज्ञापुराण की कथा का वर्णन किया गया।