सीएसएन कालेज में आयोेजित हरदोई महोत्सव 2015 में
गुरुवार की रात जमकर धमाल हुआ। बालीवुड सिंगर विनोद राठौर ने अपने गाए कई
गीतों को सुनाकर शहर वासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्हाेंने एक बाद
एक कई गीतों को गाया, जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।
उन्होंने ड्यूट गीतों को भी गाया, जिसमें उनका साथ शाहजहांपुर की अंकिता
ने साथ दिया।
हरदोई महोत्सव भले ही कड़कड़ाती ठंड में शुरू हुआ, पर
फिल्मी सितारों के धमाल ने माहौल को गर्म कर दिया। 19 जनवरी से शुरू हुआ
हरदोई महोत्सव 22 जनवरी गुरुवार को समाप्त हुआ। जिसमें अंतिम दिन मुंबई से
पार्श्व गायक विनोद राठौर ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
गुरुवार की रात को
विनोद राठौर के सिंगिग कार्यक्रम को देखने को लोगाें की भीड़ भी काफी जुटी।
कांसर्ट शुरू होने से पहले जिला न्यायाधीश नरेश जैन, जिलाधिकारी रमेश
मिश्र, डीआईजी गोविंद अग्रवाल, एडीएम विजय गुप्ता, एएसपी बीसी दुबे, आईएएस
अविनाश कुमार व अधीक्षण अभियंता वीके आर्या को आनंदी कांसेप्ट के डायरेक्टर
नागेंद्र मिश्र ने बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कांसर्ट की
शुरुआत विनोद राठौर ने खलनायक फिल्म के अपने सुपर हिट गाने ‘नायक नहीं
खलनायक हूं मैं’ से की। जिस पर पंडाल में जमकर तालियां बजीं और लोग झूमने
को भी मजबूर हो गए। इसके बाद तो उन्हाेंनेेे अपने सुपर हिट गानों की झड़ी
लगा दी। मुन्नाभाई एमबीबीएस का ‘एम बोले तो मास्टर में मास्टर’ गीत गाया।
‘बाजीगर का छिपाना भी नहीं आता है, जताना भी नहीं आता’ गीत गाया। दीवाना
फिल्म का ‘कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला’ तथा ‘नीले नीले अंबर पर चांद
जब आए, फूल बरसाए हमको तरसाए’ गाया। उन्होंने शाहजहांपुुर की अंकिता के साथ
ड्यूट सांग भी गए।
इसमें बाजीगर का ‘ऐ मेरे हमसफर, ऐ मेरे जाने जां तथा
जाने जां ढूंढता फिर रहा हूं तूझे रात दिन मै यहां से वहां। जिस पर दर्शकों
ने जमकर तालियां बजाईं और ठुमके भी लगाए। उधर, महोत्सव के अंतिम दिन
जिले की भोजपुरी गायिका वंदना गुप्ता ने भी अपने सुरों का जादू बिखेरा।
उन्हाेंने भोजपुरी में कई गीतों को गाकर लोगों को सुनाया। जिस पर जमकर
तालियां बजीं और खूब सराहना मिली। उधर, हरदोई महोत्सव में जिले के वालंटियर
ने भी काफी सहयोग दिया। वालंटियर आलोकिता श्रीवास्तव व ओमी पांडेय के
निर्देशन में अभिलाष गुप्ता, तन्वी श्रीवास्तव, ऋषभ गुप्ता, जुबेर, ऋतक,
शिवानी, अंजली, सौरभ के कार्य व सहयोग की सराहना की गई।