फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बोलेरो चालक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कस्बे में पुलिस चौकी के पास स्थित बैंक के सामने विद्युत लाइन का तार टूटने से पास ही जल निगम के स्टैंड पोस्ट में करंट उतर गया। वहां बोलेरो धो रहे चालक ने जैसे ही टोंटी छुई, करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया तो कर्मी भाग गए। लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मियों की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सदर बाजार निवासी पिंटू उर्फ बन्ना (30) पुत्र पल्ले हरदोई स्थित बैंक की बोलेरा चलाता था। सोमवार सुबह पिंटू घर से कुछ दूर बने जल निगम के स्टैंड पोस्ट के पास बोलेरो धो रहा था। वहीं रविवार शाम से विद्युत तार टूटा पड़ा था। अचानक आपूर्ति शुरू होने पर तार में करंट आ गया जो स्टैंड पोस्ट तक पहुंच गया। पिंटू ने जैसे ही स्टैंड पोस्ट का पाइप छुआ, करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। पास ही चाय की दुकान चलाने वाले चचेरे भाई जयनाथ ने पिंटू को तड़पता देखा तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंटू दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद नाराज लोगों के हंगामे के कारण कर्मी सब स्टेशन की आपूर्ति बंद कर भाग गए। लोगों का कहना है कि तार टूटने की जानकारी उपकेंद्र के कर्मियों को रात में दे दी गई थी। समय से लाइन की मरम्मत न कराने के कारण ही युवक की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें