फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत

Sat, 14 Nov 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां थाना क्षेत्र स्थित पिहानी-हरदोई मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन




देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोलिया शिवपार निवासी विनीत (35) पुत्र राम जीवन अपने साथी गांव के राकेश (28) पुत्र लालाराम और भरत (28) पुत्र बाबूराम के साथ शुक्रवार की रात बोलेरो से पिहानी की ओर जा रहे थे। रास्ते में हरियावां थाना क्षेत्र के गांव जतुली के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।


 इस हादसे में सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं राकेश व भरत की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने विनीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



उधर, संडीला में  कोतवाली क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। औरास निवासी बलराम शुक्रवार को यहां अपने रिश्तेदार के घर आया था। रात में तकरीबन सात बजे घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें