फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापता पल्लेदार का नाले के पास मिला शव

विज्ञापन
फोटो- 15- कमलेश उर्फ रमेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा रोड पर बृहस्पतिवार सुबह पेट्रोल पंप के पास युवक बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक मंगलवार से लापता था। परिजन ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुरवा निवासी कमलेश ऊर्फ रमेश (31) अपनी मां और भाइयों के साथ शहर की गन्ना मिल कॉलोनी में किराये पर रहते थे। भाई गुड्डू ने बताया कि कमलेश दुलीचंद चौराहे पर पल्लेदारी का काम करते थे। मंगलवार सुबह काम पर गए थे और इसके बाद वापस नहीं आए। परिजन तलाश भी कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह रमेश के नघेटा रोड पर पेट्रोल पंप के निकट नाले के पास बेहोश पड़े होने की जानकारी पर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कमलेश अविवाहित थे। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें