फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापता किसान का तीसरे दिन सई नदी में उतराता मिला शव

विज्ञापन
फोटो-22-रामसनेही। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के अब्दुलबारी गांव में रविवार से लापता किसान का शव मंगलवार दोपहर गांव के बाहर सई नदी में उतराता मिला। परिजन ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। आशंका है कि शौच के दौरान सई नदी में गिरकर डूब जाने से किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन

अब्दुलबारी निवासी रामसनेही (40) खेती करते थे। रविवार सुबह लगभग छह बजे वह शौच के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। परिचितों और रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उनकी पत्नी किरन ने सोमवार को हरियावां थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे ग्रामीणों ने उनका शव गांव के बाहर सई नदी में उतराता देखा। इसकी सूचना परिजन और पुलिस को दी। कुछ ही देर में परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिवार में पत्नी किरन, तीन पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से युवक सई नदी में गिर गया। डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें