फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक का शव तालाब में मिला

Thu, 18 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मौत - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। लापता बालक का शव गुरुवार को तालाब में उतराते मिला। बुधवार दोपहर वह खेलने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश की। बालक के चेहरे, कान व पीठ पर चोट के निशान हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली के अहेमी निवासी विश्वनाथ का बेटा रामखेलावन (8) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खेलने की बात कहकर घर से निकला था। ताऊ श्याम सिंह ने बताया कि शाम करीब छह तक वह घर नहीं आया। इस पर उसकी खोजबीन शुरू की।

काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह लगभग छह बजे तालाब की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका शव पानी में उतराते देखा। जानकारी पर परिजन पहुंचे। उसे तालाब से बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


ताऊ के अनुसार राम खेलावन के चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं। इसके साथ ही बांए कान के नीचे और पीठ पर भी लंडे के निशान थे। उसने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने किसी से रंजिश आदि से इंकार किया है। बालक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। वह गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि इस संबंध में अभी उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें