फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: नाले में मिला बियर फैक्टरी के मजदूर का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

Sun, 15 Jan 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

संडीला थाना क्षेत्र में नाले में मजदूर का शव मिलने से हड़कप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त करवाई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कताई मिल पुलिस चौकी के सामने नाले में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। वह स्थानीय बियर फैक्टरी में मजदूरी करता था।

विज्ञापन

नाले में जहां मजदूर का शव पड़ा मिला, उसके पास ही उसकी साइकिल पड़ी थी। पुलिस के अनुसार आधार कार्ड के अनुसार हुई पहचान में मुताबिक मृतक कछौना कोतवाली के कंथा मजरा लोन्हारा निवासी मनोज कुमार है। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित बियर फैक्टरी में मजदूरी करता था।
शुक्रवार सुबह वह फैक्टरी आया था, लेकिन शाम को घर वापस नहीं पहुंचा। इस पर उसकी तलाश की जाने लगी लेकिन उसका पता नहीं लगा। शनिवार सुबह कुछ राहगीरों ने संडीला पुलिस को सूचना दी कि कताई मिल पुलिस चौकी के सामने नाले में किसी युवक का शव पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं, मनोज के भाई रघुवर ने बताया कि मनोज खेती भी करता था। उसके तीन बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें