नगर पंचायत बोर्ड की बैठक पंचायत सभागार में अध्यक्ष
की मौजूदगी में संपन्न हुई जिसमें वित्तीय वर्ष 2015 के आय व्यय का लेखा
जोखा प्रस्तुत कर नगर के विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पास हुए।
नगर
पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां की अध्यक्षता में बोर्ड के समक्ष आय व्यय का बजट
पेश किया गया, जिसमें नए वित्तीय वर्ष में 29,17,937 व्यय का अनुमान लगाया
गया। बैठक में अवगत कराया गया कि नगर पंचायत को कई स्रोेतों से कुल आय
93,877 होगी।
खर्चें की पूर्ति के लिए अलग अलग मदों में मिलने वाली धनराशि
का उपयोग किया जाएगा। अध्यक्ष ने सभी सभासदों से नगर विकास हेतु सुझाव
आमंत्रित किए। सभासद विजय मिश्रा ने मोहल्ला सराय सैफ में लंबे समय से टूटी
सड़क को बनवाने की आवाज बुलंद की। सभासद राजेश बाजपेयी व नसीम ने शेष बचे
हैंडपंपों को अविलंब लगाने की मांग की।
कुमुद बाजपेयी, छोटेलाल, रामनरेश
ने स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण का प्रस्ताव रखा। साबिर खां व लज्जावती
ने पेयजल की जर्जर लाइनों को बदलने की मांग की, साथ ही सभी सदस्यों ने
सामूहिक रूप से नगर के सर्वांगीण विकास हेतु कई योजनाओं के अंतर्गत विकास
कार्य कराने हेतु अध्यक्ष को अधिकृत किया।
अध्यक्ष ने सभी सभासदों का आभार
व्यक्त कर पंचायत कर्मियों को भी मानवीयता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जन्म
मृत्यु प्रमाण पत्र समेत राशन कार्ड की दुरुस्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया
जाए। इस मौके पर सभी सदस्यों समेत पंचायत कर्मी अशोक अग्निहोत्री, बबलू
दीक्षित, पवन मिश्रा, गुलजार खां, डम्मर तिवारी, कल्लू सैनी आदि मौजूद थे।