फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरेंज जोन में जिला, नहीं होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर शाम प्रमुख सचिव ने रेड व ऑरेंज जोन में शामिल जिलों में बोर्ड परिक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रोकने के आदेश दिए हैं। जिससे अभी ऑरेंज जोन में शामिल हरदोई में भी मूल्यांकन कार्य नहीं होगा। पूर्व में पांच मई से मूल्यांकन कराए जाने के आदेश आए थे। जिसको लेकर हरदोई में काफी तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि जिले में आरआर इंटर कालेज, जीआईसी व जीजीआईसी में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। तीनों में तैयारियां जोरो पर थीं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर तीनों केंद्रों पर दवा का छिड़काव करा इन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया गया। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पांच मई से मूल्यांकन कराया जाना था
लेकिन देर शाम प्रमुख सचिव अराधना शुक्ला की वीसी में निर्णय लिया गया कि रेड जोन में आने वाले 19 जिले एवं ऑरेंज जोन में आने वाले 36 जिलों में मूल्यांकन स्थगित किया जा रहा है। अब ग्रीन जोन में शामिल 20 जिलों में ही मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें