फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं में निकले नोट, तो परीक्षा केंद्र की मानी जाएगी खोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान यदि उनमें नोट मिलते हैं तो नोट को कोषागार में जमा करवाया जाएगा इसके अलावा संबंधित परीक्षा केंद्र की हीलाहवाली करार देते हुए परिषद को जिला स्तर से संस्तुति भी की जाएगी। जिले के तीनों परीक्षा केंद्रों को डीआईओएस के द्वारा इस ओर निर्देशित कर एलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब यदि किसी कापी में नोट मिलता है तो परीक्षक सबसे पहले उप प्रधान परीक्षक को बताएगा। प्रधान परीक्षक केंद्र प्रभारी को सूचना देगा। जिसके बाद उसे बकायदा पत्र लिखकर कोषागार में जमा करवाया जाएगा और जिस कापी में नोट मिला है, वह जिस केंद्र से आई होगी। उसकी हीलाहवाली मनाते हुए परिषद को अग्रिम कार्रवाई के लिए डीआईओएस संस्तुति करेगा।
डीआईओएस वीके दुबे ने इस संबंध में सभी चेकिंग केंद्रों में निर्देश दे दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक सुधाकर बाजपेई का कहना है कि अभी तक उनके केंद्र पर कोई इस तरह के प्रकरण सामने नहीं आया है। यदि आता है तो परिषद के दिए गए निर्देशों का पालन होगा।
विज्ञापन

हरदोई। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया था कि परीक्षार्थी अनावश्यक नोट न ले जाए इस पर भी तलाशी के दौरान ध्यान रखा जाए। अब यदि सेंटर पर दी गई परीक्षा के बाद कापियों में नोट नत्थी मिलेंगे तो सीधे तौर पर परीक्षा केंद्रों की भी लापरवाही उजागर होगी।
हरदोई। जीआईसी के केंद्र व्यवस्थापक सुधाकर बाजपेई कहते हैं कि नकल विहीन परीक्षाओं के बाद बाहरी परीक्षार्थियों ने परीक्षा से ही किनारा कर लिया है। वरना इससे पूर्व देखने को मिलता था कि दूर दराज के कई सेंटरों के परीक्षार्थियों की कापियों में नोट निकलना सामान्य सी बात हो गई थी। इसके अलावा बच्चे निबंध कम इसका वर्णन कापियों में ज्यादा करते थे कि नोट इसलिए रखा कि नंबर पास होने भर के दे दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें