फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य बोर्ड परीक्षा से रहेंगे पृथक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद से डिबार प्रधानाचार्यों को बोर्ड परीक्षा की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इन केंद्रों पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि 18 फरवरी से परिषदीय परिक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जिले के 119 में से नौ परीक्षा केंद्र ऐसे भी हैं जहां के प्रधानाचार्यों को परिषद द्वारा डिबार कर दिया गया था वहां पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को लगाया गया है।
वहां के प्रधानाचार्य बोर्ड परीक्षाओं से विरत रहेंगे। नौ परीक्षा केंद्र जहां वाह्य केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। उनमें नरपति सिंह इंटर कॉलेज तिराहा सांडी, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज भवानीखेड़ा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज पांडेपुर, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बैजूपुर, जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना, विनोदी देवी राम अवतार इंटर कॉलेज शुक्लापुर भगत, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अमलौखा सांडी सहित नौ परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य के डिबार होने के कारण उक्त केंद्रों पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें