फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 15 ने किया रक्तदान, प्रशस्ति पत्र दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजन में जिला अस्पताल ब्लड बैंक में शिविर के पांचवें दिन 15 लोगों ने रक्तदान किया। जीवन रक्षक अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

प्रबंध समिति सदस्य दुर्गेश दीक्षित के संयोजन में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और कोविड सुरक्षा किट प्रदान की गई। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन को पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, रेडक्रॉस के सभापति रमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में डॉ. रेहान हैदर, सर्वेश कुमार, अरुणेश द्विवेदी, आशीष वर्मा, राहुल सिंह, निजामुद्दीन, बबलू सिंह, नदीम अहमद, शाहनवाज अहमद, अमित मिश्रा, विनय सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, अतुल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, संजीव मिश्रा ने रक्तदान किया।
समिति अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा और प्रतिदिन 10 से चार बजे तक रक्तदान किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से सचिव आलोक श्रीवास्तव, गोपाल द्विवेदी, करूणा शंकर द्विवेदी, कलीम उल्ला फारूकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें