फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नवांगुतक खंड शिक्षा अधिकारियों को आवंटित हुए ब्लाॅक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में गैर जनपद से आए खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक का आवंटन कर दिया गया है। विभाग की इस नई तैनाती से शैक्षणिक मॉनिटरिंग और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले के 12 खंड शिक्षा अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर दूसरे जनपद से बीईओ की जनपद में तैनाती हुई थी। जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने उनको ब्लॉकों का आवंटन कर दिया है। खास बात यह है कि इनमें से दो खंड शिक्षा अधिकारी पूर्व में भी इसी जनपद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बीएसए की ओर से जारी आदेश में जनपद में पूर्व में संडीला ब्लॉक का प्रभार देखी चुकी सिमी निगार को फिर से संडीला ब्लॉक का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही उनको कोथावां ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
बीईओ सुरेश कुमार सांडी के साथ सुरसा का अतिरिक्त प्रभार, प्रभाकर सिंह तोमर को हरियावां और टड़ियावां प्रभार दिया गया है। राकेश कुमार बावन ब्लॉक के साथ खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय का कार्य भी देखेंगे। बीईओ नंद लाल रजक बेहंदर के साथ मल्लावां का अतिरिक्त कार्य देखेंगे। जनपद में पूर्व में सेवाएं दे चुके राजेंद्र सिंह को अहिरोरी ब्लॉक का प्रभार दिया गया है। सीमा चौहान को नगर क्षेत्र की, अखिलेश कुमार वर्मा को बिलग्राम के साथ माधौगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विमल प्रकाश श्रीवास्तव को फिलहाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रखा गया है। वहीं अवनीश कुमार हरपालपुर के साथ भरखनी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्रवण कुमार तिवारी को शाहाबाद, प्रियांशी सक्सेना को टोडरपुर के साथ पिहानी का अतिरिक्त प्रभार, अजय गुप्त मौर्य को भरावन के साथ कछौना ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें