फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव को लिफ्ट देकर पचास हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
फोटो-29-घटना के बारे में बताते सपा के जिला सचिव मुकेश यादव। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। सपा के जिला सचिव को कार में लिफ्ट देकर शातिरों ने जेब काटकर पचास हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेगमगंज निवासी मुकेश यादव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव हैं। गुरुवार को वे मित्र रजनीकांत मौर्य निवासी ग्राम बेहसरिया के साथ लखनऊ जाने के लिए संडीला बस अड्डे पर खड़े थे।
इसी दौरान हरदोई की ओर से आई एक कार ने लखनऊ ले जाने के लिए उन्हें बैठा लिया। मुकेश को चालक ने आगे की सीट पर और रजनीकांत को पीछे की सीट पर बैठा लिया। बेगमगंज में दूध डेयरी के निकट चालक ने कार रोक दी और मुकेश से पीछे बैठने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मुकेश और रजनीकांत सीट बदलने के लिए कार से उतर गए। इनके कार से उतरते ही चालक कार लेकर फरार हो गया। इसी बीच मुकेश ने देखा तो उसकी जेब कटी हुई थी और उसमें रखे पचास हजार रुपये और ढाई लाख रुपये का चेक गायब था। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें