फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से चचेरे भाईयों समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। हरियाणा में एक केमिकल फैक्टरी में शुक्रवार शाम हुए विस्फोट में सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज पुटिला निवासी दो चचेरे भाइयों सहित तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शुक्रवार देर रात हरियाणा रवाना हो गए।
विज्ञापन

नवाबगंज पुटिला निवासी दामोदर (25) पुत्र रोशन लाल, उसका चचेरा भाई विवेक (18) पुत्र लाखन और गांव का ही सरोज (22) पुत्र कप्तान हरियाणा के झज्जर जनपद के बहादुरगढ़ स्थित केमिकल फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार को तीनों फैक्टरी में काम कर रहे थे। शाम साढ़े चार बजे फैक्टरी में विस्फोट हो गया। घटना में दामोदर, विवेक और सरोज की मौत हो गई।
घटना की सूचना फैक्टरी में वाहन चालक गांव निवासी माखन पुत्र साधु ने परिजनों को दी, तो तीनों के परिवार में कोहराम मच गया। देर रात दामोदर का भाई ओम प्रकाश, विवेक के पिता लाखन व कुछ अन्य ग्रामीण बहादुरगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन

सरोज का विवाह आठ मई 2019 को हुआ था। पत्नी मोहिनी को शादी का एक वर्ष पूरा होने के बाद साथ में बहादुरगढ़ ले जाने का वादा सरोज ने किया था। शुक्रवार शाम हादसे से लगभग ढाई घंटे पहले दोपहर दो बजे सरोज ने मोबाइल पर वीडियो कॉल कर पत्नी मोहिनी और मां सविता से बात की थी। घर का हाल चाल लेने के बाद उसने खुद के सकुशल होने और रात में घर पहुंचकर बात करने को कहा था, लेकिन कौन जानता था कि अब उससे कभी बात न होगी।
विवेक अविवाहित था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। 14 दिन पहले ही वह घर पर तीन दिन रुकने के बाद वापस काम पर गया था। होली की तैयारी के लिए कुछ रुपये भी मां लौंगश्री को दे दिए थे और होली में एक दिन पहले आने का वादा किया था। घटना की जानकारी पर मां लौंगश्री बदहवास हो गई और बार-बार यहीं कहती रही कि अब होली कैसे मनेगी, जब बेटा ही नहीं रहा।
दामोदर केमिकल फैक्टरी में चार वर्ष से काम कर रहा था। वह भी एक माह पहले घर में कुछ दिन तक रुकने के बाद वापस काम पर गया था। उसे भी होली में गांव आना था। दामोदर दो भाइयों में छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। रिश्ते की बात कई जगह चल रही थी। घटना का पता चला तो मां रोशनी को संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें