भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर कई मांगे जिला प्रशासन के सामने रखीं।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने की मांग की।
साथ ही
वृद्धावस्था व विधवा पेंशनों का वितरण कराने तथा हरियावां के ग्राम गदाईपुर
के ग्राम अमवापुर में शुगर मिल द्वारा जबरन जमीन कब्जा कराने का आरोप
लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम को
संबोधित ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव, गंगाराम
राजवंशी, ओम प्रकाश, शिवकुमार आदि मौजूद थे।