फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sun, 01 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जनधन योजना में खाता खोलने से मना करने एवं बैंक कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए भाकियू पदाधिकारियों ने पहले शुक्रवार को बैंक का घेराव किया, फिर शनिवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट क ो सौंपकर कार्रवाई की मांग की, अन्यथा की दशा में 28 फरवरी से बेमियादी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को ज्ञापन देने से पूर्व भाकियू पदाधिकारियों और किसानों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शुक्रवार को एक बैंक की शाखा हरिहरपुर के सामने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत जैराजपुर, देविया फत्तेपुर, सिहौना, तेलियानी, हरिहरपुर, अमेठिया, सेखौरा, बर्रासराय, पुरवा देवरिया, अलीनगर, सैचामऊ, आदमपुर, मामपुर, भैंसरी, पनिहैया आदि ग्रामों के  कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर प्रदर्शन किया और शाखा प्रबंधक को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


इसको लेकर उन्हें आश्वासन दिया गया कि शाखा प्रबंधक हटा दिए गए हैं, जिसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को दिया जा रहा है, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा जा रहा कि यदि भाकियू की चार सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो 28 फरवरी से कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना प्रदर्शन होगा।

दिए गए ज्ञापन में हरिहरपुर की बैंक के शाखा प्रबंधक को हटाने, बैंक शाखा हरिहरपुर को किसी बड़ी जगह स्थानांतरित करने, बैंक  के अंदर लगे एटीएम को बाहर करने एवं लोगों द्वारा धनराशि जमा और निकासी को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग शामिल हैं।

पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगे 28 फरवरी तक नहीं पूरी नहीं होती तो बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर रामराखन मौर्य, सरदार बहादुर सिंह, अचल प्रकाश शुक्ला और रामलखन पाठक सहित कई पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें