फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा की मांग को भाकियू का चढ़ा पारा

Tue, 23 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की फसल में हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को जल्द से जल्द दिलाने समेत किसानों की कई समस्याओं का निस्तारण करवाए जाने की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर कार्रवाई की मांग को नारेबाजी की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि बार-बार शासन प्रशासन के आदेश निर्देश के बावजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा तालाबों में पानी नहीं भरवाया गया है एवं दबंगों द्वारा कब्जा किए गए तालाबों को भी कब्जा मुक्त नहीं किया है।

उन्होंने बिलग्राम रजबहा, जयराजपुर माइनर, सिहौना माइनर, बरहस माइनर आदि में पानी छोड़ने की मांग की। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि बीज वितरण की प्रक्रिया बड़ी जटिल बना दी गई है। हजारों किसानों का रजिस्ट्रेशन अभी भी नहीं कराया गया है, उन्हें बीज पर छूट कैसे उपलब्ध हो, बड़ा सवाल है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि हरदोई प्रताप नगर बघौली दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसें सद्दीखेड़ा चौराहा पर न तो रुक रहीं और न ही सवारी बैठा रही हैं, जबकि हरदोई डिपो द्वारा वहां पर स्टाप बनाया गया है। उन्होंने बसों का स्टाप सुनिश्चित कराने की मांग की।

इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने धरना दिया और डीएम रमेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नन्हे, सुरेश चंद्र अवस्थी, चेतराम, रामसेवक, काली चरन, अमर सिंह, खुमान प्रसाद राजवंशी, शुक्राचार्य राजवंशी, चंद्रिका प्रसाद, सर्वजीत यादव और प्रगट सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें