फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सूत्रीय मांगों के लिए भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 07 Jan 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को 16 घंटे बिजली आपूर्ति समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू भानु के बैनर तले पदाधिकारियों और किसानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष गवन्रर सिंह यादव ने कहा कि जिले को सूखाग्रस्त शासन प्रशासन द्वारा घोषित किया गया, पर किसानों को कोई भी राहत नहीं दी जा रही है। शीघ्र ही किसानों को राहत दिलवाई जाए। कहा कि किसानों को 16 घंटे पर्याप्त मात्रा में बिजली दी जाए और बीपीएल सूची के आधार पर उनके कनेक्शन करवाए जाए।

किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया खाद की मारामारी मची है। गरीब किसानों को यूरिया पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है। व्यापारियों को रात में खाद उनकी ट्रालियों में भरवा दी जाती हैं, जो किसानों को 450 रुपये प्रति बोरी किसानों को विक्रय की जाती है, जिस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने इस दौरान नारेबाजी की तथा पांच सूत्रीय मांग पत्र डीएम रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उक्त के अलावा जिले में बंद पड़े राजकीय नलकूपों को शीघ्र ही शुरू करवाने एवं समाजवादी पेंशन लाभार्थियों के सीधे खातों में भेजने की मांगे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें