सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। लोक सभा चुनाव में भाजपा ने जिस तरह जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की थी। अब वह कला नही चलेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के लिए राजकुमार अग्रवाल ने धोखा दिया और पार्टी बदली लेकिन वह पार्टी प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन का समर्थन करेंगे। भाजपा प्रत्याशी से उनका कोई लेना देना नही होगा। वह रविवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए।
राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि एमएलसी चुनाव में पार्टी का टिकट राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने वितरित किया। ऐसे में यदि राजकुमार अग्रवाल(राजिया) का टिकट कट गया तो वह इसके जिम्मेदार नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप गलत है। प्रदेश सरकार इस मामले में काफी अलर्ट है। अगर कोई गड़बड़ी होेती है तो तत्काल कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने कहा कि एमएलसी का चुनाव सरकार की नीतियों और विकास के मुद़्दे पर लड़ा जा रहा है। सांसद ने जेएनयू प्रकरण के सवाल पर कहा कि देश प्रेम न करने वाला देशद्रोही की श्रेणी में आता है। उसके खिलाफ सख्त कर्रवाई होनी चाहिए। हेडली के मामले में उन्होंने कहा कि अपराधी के आरोप कोई माइने नहीं रखते। इस मौके पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामप्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।