फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वादों की लोगों को बताएंगे हकीकत

Fri, 29 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा हो गया, पर एक वर्ष के बाद भी भाजपा ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। सरकार की हकीकत अब जनता को बताई जाएगी।
विज्ञापन


यह बात सपा फ्रंटल संगठनों ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कही। कहा कि गांवों में जाकर प्रदेश सरकार की योजना व कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

सयुस जिलाध्यक्ष रत्नेश यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अमित सिंह मीतू तथा सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष रहमत अली मोनू ने बताया कि भाजपा की सरकार बने एक साल पूरे हो गए, पर एक वर्ष में सरकार ने अपने किसी वादे को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


कहा कि चाहे महंगाई की बात हो या फिर पेट्रोल व डीजल के दाम हों, केेंद्र सरकार हर मामले में विफल हुई है। कहा किसानों को मुआवजा देने में भी केंद्र सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया, जबकि प्रदेश सरकार ने किसानों को मुआवजा देने से लेकर अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को भी पूरा कर दिखाया है।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में अब जनता को बताया जाएगा। जिसके लिए गांव-गांव जाकर लोगाें को भाजपा सरकार की हकीकत से रूबरू करवाया जाएगा, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई गई योजनाएं और नीतियों के बारे में बताया जाएगा। कहा कि सभी फ्रंटल संगठन गांव-गांव जाएंगे और युवाओं को भी संगठन से जोड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें