सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने के
बाद पहली बार गृह नगर आए जितेंद्र वर्मा जीतू का कार्यकर्ताओं द्वारा
स्वागत किया गया।
उधर, पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि
भाजपा ने झूठे वादे कर केंद्र की सत्ता हासिल की उसकी असलियत जनता के सामने
आ चुकी है और आगामी चुनावों में जनता भाजपा के झूठ के लिए हिसाब बराबर
करने का काम करेगी।
कहा कि सपा सरकार ने चुनावी वादों को पूरा करते हुए
प्रदेश में युवाओं, किसानों समेत समाज के हर वर्ग के हितों के लिए काम किया
है और विकास कार्यों का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है। कहा कि सीएम अखिलेश
यादव तथा पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे निभाने का काम करेंगे। इस मौके
पर पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।