फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिला पंचायत सदस्य के हमले में भाजपा विधायक का भतीजा गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-57-मौके पर खड़ी अजीत की कार अ, जिसका शीशा भी टूटा। संवाद
विज्ञापन

फोटो-58-घटना के बाद मौके पर मौजूद सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव व पुलिस। संवाद
- सवायजपुर में बुधवार रात हुई घटना - चर्चा : भतीजे ने की हवाई फायरिंग, तब हुआ हमला
संवाद न्यूज एजेंसी

सवायजपुर। सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के भतीजे पर बुधवार रात सपा के टिकट पर जीतीं जिला पंचायत सदस्य ने परिजनों के साथ हमला कर दिया। विधायक के भतीजे ने जिला पंचायत सदस्य के मकान के सामने स्थित अपने विद्यालय के बाहर खड़े होकर हवाई फायरिंग की और इसके बाद उन पर हमला हो गया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
गौरखेड़ा निवासी अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक का रानी इंद्र कुंवरि विद्यालय सवायजपुर कस्बे में है। विद्यालय के ठीक सामने जिला पंचायत सदस्य रजनीपाल का मकान है। बुधवार रात लगभग पौने आठ बजे अजीत अपनी थार कार से विद्यालय के गेट पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजीत ने विद्यालय के बाहर खड़े होकर हवाई फायरिंग कर दी। इसी बीच जिला पंचायत सदस्य रजनीपाल अपने पति अजीत, देवरों सुजीत, अनिल और मंजीत व ससुर राजेश्वर के साथ मकान के बाहर निकल आईं। इन लोगों ने अजीत को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने अजीत के सिर पर कोई धारदार हथियार मार दिया। इसके कारण अजीत के सिर से खून निकलने लगा और वह वहीं गिर गए। इस बीच मौके पर भीड़ लग गई तो आरेापी वहां से भाग गए। घटना का पता चलने पर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को पहले सीएचसी ले जाया गया।यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल आरोपी भाग गए हैं। आरोपियों के मकान में भी कोई नहीं है। सिर में धारदार हथियार लगने से अजीत घायल हुए हैं। पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
...तो मंगलवार की शाम भी हुआ था विवाद
कस्बे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैँ कि मंगलवार की शाम भी सवायजपुर में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विद्यालय के आस पास शराब पीने और गंदगी करने को लेकर मंगलवार शाम अजीत सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के दो परिजनों को अपने साथियों के साथ पीट दिया था। इसको लेकर माहौल बिगड़ा हुआ था। बुधवार शाम अजीत फिर से वहां पहुंचकर फायरिंग करने लगा तो माहौल बिगड़ गया। मंगलवार की घटना से नाराज जिला पंचायत सदस्य के परिजनों ने अजीत पर हमला बोल दिया। हालांकि थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार का कहना है कि मंगलवार को हुए झगड़े के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें