फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाजपा विधायक और मंत्री सपा प्रमुख से कर रहे मीटिंग और पार्टी से चीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20-निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से की गई एक्स पर पोस्ट। सोशल मीडिया
विज्ञापन

फोटो-21-सौरभ मिश्रा। आर्काइव
- भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने एक्स पर किया पोस्ट
- जिले की राजनीति गरमाई, दावा : लखनऊ और एनसीआर में हुई मुलाकात
- बिहार परिणाम के बाद सवाल भी किया, आप लोग सपा कब ज्वाइन कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने एक्स पर एक पोस्ट कर जिले के भाजपा विधायकों और मंत्रियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि हरदोई के विधायक और मंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मीटिंग और भाजपा से चीटिंग कर रहे हैं।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने बिहार चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ऐसे विधायक-मंत्री से पूछा भी है कि आप लोग सपा कब ज्वाइन कर रहे हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष की इस पोस्ट के अलग-अलग निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी क्षेत्रों से भाजपा के विधायक हैं। इन विधायकों में से दो प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। बिहार के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार दोपहर बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने जिले के विधायकों और मंत्रियों को निशाने पर ले लिया।
पोस्ट का कुल आशय यह है कि भाजपा के विधायक और मंत्री सपा के साथ संपर्क में हैं। सौरभ मिश्रा से इसे लेकर बात गई तो उन्होंने कहा कि हां एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने दावा किया कि जिले के कुछ विधायक और मंत्री सपा के संपर्क में हैं। इनमें से कुछ की मुलाकात सपा मुखिया से हो जाने का दावा भी सौरभ ने किया है।
सौरभ ने संवाद न्यूज एजेंसी से फोन पर कहा कि कुछ लोगों की मुलाकात सपा मुखिया से लखनऊ में तो कुछ की मुलाकात एनसीआर में हो चुकी है। लोक सभा चुनाव के परिणाम के बाद से ही ऐसे जनप्रतिनिधि सपा के संपर्क में चले गए थे। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम के बाद यह लोग थमे थे, लेकिन फिर से सपा के साथ गलबहियां करने लगे थे। अब बिहार परिणाम के बाद ऐसे ही लोगों से सवाल किया है कि वह लोग सपा कब ज्वाइन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट
मुख्यमंत्री कार्यालय या पार्टी नेतृत्व पूछेगा तो बता दूंगा नाम भी
सपा के संपर्क में रहने वाले विधायक और मंत्री का नाम पूछने पर सौरभ ने बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री या मुख्यमंत्री कार्यालय से पूछा जाएगा तो बता देंगे। पार्टी नेतृत्व से नाम पूछा जाएगा तो उन्हें भी बता देंगे। सौरभ ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की नजर ज्यादातर जनप्रतिनिधियों की गतिविधि पर रहती है। मुझे लगता है कि उनके कार्यालय को भी ऐसे लोगों की जानकारी हाेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें