सहकारिता चुनाव गहमागहमी के बीच चल रहे हैं। मंगलवार को नगर विकास सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर बिलग्राम मल्लावां क्षेत्र से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू का निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
नगर विकास सहकारी बैंक में गत दिनों 9 निदेशकों का चुनाव हुआ था। सभी निदेशक निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। मंगलवार को उन्होंने बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। किसी भी अन्य निदेशक ने उनके विरुद्ध नामांकन नहीं किया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी छा गई। वहीं साधन सहकारी समिति बावन व हरपालपुर की तीन सहकारी समितियों के सभापति व उप सभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई। सभी जगह सभापति व उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। बावन में चुनाव अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी राजवीर यादव की देखरेख में हुए चुनाव में रंजीत सिंह पुत्र गंधर्भ सिंह को सभापति व जयकरन बाजपेयी पुत्र जगदीश प्रसाद उपसभापति के पद पर निर्वाचित किया गया। सकरा समिति में इंस्पेक्टर सिंह सुहेड़ी को निर्विरोध सभापति चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने भाजपा नेता समीर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर समिति के सचिव विद्यासागर शुक्ला, सुनील सिंह, विवेक सिंह चौहान, कैलाश मिश्र, उदयभान सिंह, धर्मेंद्र सिंह करौंदी, संजय प्रताप, श्रवण बाजपेयी व राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं हरपालपुर विकास खंड की हरपालपुर, पलिया व देहलिया साधन सहकारी समितियों के चुनाव में सभापति व उप सभापति के पद पर निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया कराई गई। चुनाव अधिकारी कौशलेंद्र सिंह की देखरेख में हुए साधन सहकारी समिति हरपालपुर के चुनाव में विजय कुशवाहा को सभापति, राम प्रकाश को उप सभापति निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी सोमेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में साधन सहकारी समिति पलिया के चुनाव में आनंद कुमार सिंह को सभापति व सरोज कुमार को उपसभापति व चुनाव अधिकारी दिनेश गुप्ता की मौजूदगी में साधन सहकारी समिति दहेलिया में शिव कुमार को सभापति व लाला राम को उप सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
शाहाबाद और टड़ियावां में अधिकांश सीटों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
शाहाबाद/टड़ियावां। विकास खंड में आयोजित सहकारी साधन समितियों के चुनाव मंगलवार को हो गए। शाहाबाद देहात साधन सहकारी समिति से आरती मिश्रा को सभापति और शशिकांत को उप सभापति, सिकंदरपुर नरकतरा समिति से दीनदयाल उर्फ कन्हई को सभापति व रामबाबू को उप सभापति, जटपुरा में बुद्धिप्रकाश दीक्षित को सभापति व सुरेंद्र कुमार को उप सभापति, परेली समिति में जयप्रकाश को सभापति व मीरा देवी पत्नी मुरारी को उप सभापति, आगमपुर में अजयपाल को सभापति व रेशमा देवी पत्नी चंद्रपाल को उप सभापति, शाहपुरनाऊ समिति में जितेंद्र कुमार सिंह को सभापति व जदुनाथ सिंह को उप सभापति एवं कछिलिया समिति में विनोद कुमार को सभापति व श्यामकरन को उप सभापति निर्वाचित घोषित किया गया। टड़ियावां प्रतिनिधि के अनुसार टड़ियावां समिति से आलोक गुप्ता को सभापति, रोचक गुप्ता को उप सभापति, उनौती समिति से आशीष कुमार सिंह को सभापति व लक्ष्मी देवी को उपसभापति, पेड़ा समिति से भगवान बख्स सिंह को सभापति व सचिन सिंह उप सभापति, पूराबहादुर समिति से सर्वेश कुमार को सभापति व रामकुमार को उप सभापति, ओदरा समिति में सलीमा को सभापति व राकेश सिंह को उप सभापति, हरिहरपुर समिति से कमलेशा को सभापति व रामौतार को उपसभापति, अयारी समिति में रामासरे को सभापति व कृष्ण मोहन शुक्ला को उपसभापति व साखिन समिति से रोहित अवस्थी को सभापति व नैपाल को उप सभापति निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी अमर सिंह, जितेंद्र वर्मा, केजी मिश्रा, शूलपाणि मिश्रा, अजय वर्मा, प्रवीण कुमार, नरेंद्र कुमार एवं रविकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं हरपालपुर में साधन सहकारी समिति चौंसार के सभापति पद पर हुई निर्वाचन प्रक्रिया में सभापति के दावेदार सुरजीत तिवारी ने छह वोट पाकर जीत दर्ज की। कुमार तिवारी को एक वोट मिला। वहीं उप सभापति पद पर गणेश कुशवाहा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।