फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव : टिकट के दावेदार दिखाने लगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चुनाव परिणाम घोषित होने के ठीक दूसरे दिन से ही ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विकास खंडों में भाजपा से टिकट की चाहत रखने वाले दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं। शनिवार को अहिरोरी से ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा के टिकट के दावेदार ने क्षेत्रीय विधायक व पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में अपने समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक करा दी।
विज्ञापन

अहिरोरी में ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा की टिकट के लिए चार दावेदारों के नाम चर्चा में हैं। इनमें पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, संतोष सिंह, संग्राम सिंह, अनूप त्रिवेदी पिंटू शामिल हैं। शनिवार शाम अहिरोरी के बाबा मंगलगिरि आश्रम में संतोष सिंह ने क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार, पंचायत चुनाव के जिला संयोजक राम बहादुर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू के समक्ष बीडीसी सदस्यों का संख्या बल प्रदर्शित किया। इस दौरान निवर्तमान ब्लाक प्रमुख शिवरतन ने संतोष को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन बैठक में सभी सदस्यों ने किया।
बैठक में साठ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी का दावा किया गया, ब्लाक में कुल सदस्यों की संख्या 119 है। विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि अगर कोई अन्य दावेदार संख्या बल का प्रदर्शन करता है तो यहां मौजूद सदस्य वहां नहीं होने चाहिए। पंचायत चुनाव के जिला संयोजक राम बहादुर सिंह ने कहा कि उपस्थित सदस्यों के नाम नोट कर लिए गए हैं। अन्य जगह इनकी उपस्थिति नहीं मानी जाएगी। बैठक का संचालन बरखेरवा के पूर्व प्रधान निर्भय सिंह ने किया। इस दौरान शिव शंकर शुक्ला लल्ले बाबा, सुशील अवस्थी छोटे महाराज, धूरा प्रधान पप्पू सिंह, समरेहटा के पूर्व प्रधान पप्पू सिंह, अहिरोरी के पूर्व प्रधान हरिकिशोर लाला, मसीत के प्रधान रईस, अटवा कटैया के प्रधान मायाराम, संदाना प्रधान सुरेश वर्मा, लोधी प्रधान पुत्तन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने शक्ति प्रदर्शन की बात से नकारा
संख्या बल प्रदर्शित किए जाने के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि पार्टी स्तर से शक्ति प्रदर्शन या परेड कराने के कोई निर्देश नहीं हैं। क्षेत्रीय विधायकों से ब्लाक प्रमुख पद के दावेदारों के नाम मांगे गए हैं। यह विधायकों पर है कि वह दावेदारों की जमीनी हकीकत, योग्यता और क्षमता कैसे परखते हैं। प्रत्याशियों के चयन में विधायकों की राय महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें