हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले भर में भाजपाइयों ने निशक्तजनों को ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण बांटे। भाजपा कार्यालय समेत विधायकों ने अपने -अपने क्षेत्रों में प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया।
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि भारत को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो कभी अवकाश नहीं लेता। बिना थके देश की सेवा में लगे रहते हैं। यहां जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, संजय सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, जिला मंत्री अविनाश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक और कार्यालय प्रभारी सत्यम शुक्ला मौजूद रहे। सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार ने अपने प्रगतिनगर स्थित आवास पर निशक्तजनों को ट्राई साइकिल और श्रवण यंत्र वितरित किए।
सवायजपुर कस्बे में स्थित गढ़ी पर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सात निशक्तजनों को ट्राई साइकिल प्रदान की। दो लोगों को श्रवण यंत्र भी वितरित किए गए। यहां स्वामी नारायणाचार्य त्रिदंडी महाराज, मदनपाल सिंह, केपी सिंह, संतोष, जैनेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत पलिया में जरूरमंदों में को मास्क वितरित किए गए। 70 पौधे भी रोपे गए। यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रिहोत्री, ललुआमऊ के प्रधान संजीव सिंह गुड्डू, विकास श्रीवास्तव, आनंद सिंह, भगवत सहाय राजपूत आदि मौजूद रहे।
शाहाबाद के ब्लाक सभागार में आयोजित शिविर में विधायक रजनी तिवारी ने निशक्तजनों को ट्राई साइकिल और सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। निशक्तजनों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश भी हो रही है। शाहाबाद ब्लाक सभागार में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यहां भाजपा जिला महामंत्री सतेंद्र कुमार राजपूत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, बीडीओ ऋषिपाल सिंह, नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, प्रधान गोविंद पाठक, मनोज मिश्रा, हाकिम सिंह, रमाकांत मौर्य आदि मौजूद रहे।
मल्लावां में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में निशक्त महिलाओं को व्हीलचेयर वितरित की गईं। इस दौरान विधायक ने केंद्र और राज्य सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी, शिवराज बाबा, रत्नेश सिंह, अरुण कुशवाहा, रवि सिंह, बबलू आदि मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर पूर्व सांसद डॉ. अंजू बाला और उनके पति पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने अपने सुनासी स्थित आवास पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
संडीला में क्षेत्रीय विधायक राज कुमार अग्रवाल ने अपने कार्यालय परिसर में छह निशक्तजनों को ट्राई साइकिल वितरित की। तीन लोगों को श्रवण यंत्र भी दिए गए। यहां आशीष अग्रवाल, बीडीओ सुधीर कुमार, प्रेम चंद्र, संदीप सिंह, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।