फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली- केशव

Tue, 14 Feb 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कछौना में जनता का अभिवादन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सवायजपुर/कछौना। सवायजपुर प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और  बालामऊ प्रत्याशी रामपाल वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहाकि भाजपा को मिल रहे समर्थन से सपा और बसपा प्रत्याशियों को नींद की गोली खाने के बाद भी नींद नही आ रही है। उन्होंने कहा कि सूबे में बिजली नहीं मिलती है लेकिन जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां 24 घंटे बिजली मिलती है। 
विज्ञापन


 जनता इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर 24 घंटे बिजली मिलेगी और किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा।  पिहानी के हामिद अली इंटर कॉलेज में उन्होंने कहाकि भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। टोडरपुर क्षेत्र में चठिया पुल के पास हुई सभा में उन्होंने कहा कि गुंडाराज, माफियाराज के खात्मे के लिए सख्त कानून लाया जाएगा।

मौर्य ने सांडी, भरावन और बिलग्राम में भी सभाओं को संबोधित किया। सभाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला प्रभारी नीरज सिंह, छग के मंत्री लाल चंद बफानी, सांसद अंशुल वर्मा, प्रीतेश दीक्षित, पारुल दीक्षित,संजय गुप्ता, राम शंकर शुक्ला, अशोक सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें