भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या के आरोप में गिरफ्तार श्रीराम, सुरेंद्र और राजेंद्र। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी के चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो सगे भाई और उनके पिता शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक डंडा और रॉड भी बरामद किया है।
बीती 13 जनवरी को संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी में खाली पड़ी भूमि पर दरवाजा रखने के प्रयास में मारपीट हो गई थी। इसमें भाजपा का बूथ अध्यक्ष रामचंद्र (35) घायल हो गए थे। 18 जनवरी की रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई शिव कुमार ने गांव के श्रीराम, उसकी पत्नी उमादेवी, पुत्रों राजेंद्र और सुरेंद्र व राजेंद्र की पत्नी निर्मला के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं।
कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्नाव मार्ग पर ग्राम मलैया के पास से श्रीराम और उसके दोनों पुत्रों सुरेंद्र व राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। मारपीट में इस्तेमाल की गई रॉड और डंडा भी बरामद किया है।