हरदोई। शहर के मोहल्ला सदर बाजार लोहा मंडी में एक जनवरी की रात चार लोगों ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष को अपमानित करते हुए लात-घूसों से पीटा और धमकी दी। मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला सदर बाजार, लोहा मंडी निवासी शुभम गुप्ता ने बताया कि वह भाजपा में नगर उपाध्यक्ष हैं। एक जनवरी की रात करीब 12 बजे वह घरेलू सामान लेने के लिए खंजनपुर हवाई स्थित सर जी की दुकान पर गए थे। जहां पर खंजन पुरवा निवासी इमरान व अशरफ टोला निवासी टामी बाजपेई अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आए और गाली गलौज करने लगे।
उसने मना किया, तो चारों ने हाथापाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और बीच-बचाव किया। इस बीच हमलावर उन्हें जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। शहर कोतवाल संजय पांडे के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।